गोपालगंज में ट्रैक्टर और टेंपो में जहां भिड़ंत हो गया। वहीं इस एक्सीडेंट में दो महिला कांस्टेबल सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी चौक स्थित सुमन हॉस्पिटल के समीप का है। बताया जाता है कि दो महिला कांस्टेबल अदिति कुमारी और रानी कुमारी टेंपो पर सवार होकर गोपालगंज वापस लौट रही थी। उन्हें पुलिस लाइन में वापस योगदान देना था। लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे हैं ट्रैक्टर और टेंपो में भिड़ंत हो गया। इस टेंपो पर सवार दो महिला कांस्टेबल और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में डायल 112 की टीम के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि टेंपो चालक की अभी भी नाजुक है। और वह बेहोशी की हालत में है।

