कुचायकोट: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिवन रायमल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक सिकंदर यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों में मानसी कुमारी, रिया कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनु कुमारी, रितिका कुमारी, ईशा कुमारी, अनुष्का कुमारी, रजनीश कुमार, अनीश कुमार, प्रिंस कुमार, बुलेट कुमार, सृष्टि कुमारी और सलोनी कुमारी शामिल रहे।

इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जहां बच्चों की पढ़ाई और विकास पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में शिक्षक बच्चा शर्मा, मनोज कुमार, मनींद्र कुमार तिवारी, शालू त्रिवेदी, दीक्षा कुमारी, नेहा, निधि, प्रियंका शाह, अलाउद्दीन मियां सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।