spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeदेवरियानिर्वाचक नामावली के अद्यतन और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति को लेकर बैठक...

निर्वाचक नामावली के अद्यतन और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति को लेकर बैठक आयोजित

-

देवरिया। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनी रहे।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जैनेंद्र सिंह ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फॉर्म-6, 7 और 8 के उपयोग और Voter Service Portal एवं Voter Helpline App के माध्यम से जानकारी सत्यापित करने की प्रक्रिया समझाई गई।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में सहयोग की अपील की।

बैठक में एडीएम सदर श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, ईआरओ बरहज विपिन कुमार द्विवेदी, ईआरओ रामपुर कारखाना अवधेश कुमार निगम, ईआरओ रुद्रपुर हरिशंकर लाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts