पुलिस अधीक्षक देवरिया, श्री विक्रान्त वीर द्वारा आज दिनांक 12.06.2025 को पुलिस कार्यालय देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया और विभिन्न पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना था । निरीक्षण के दौरान श्री विक्रान्त वीर ने कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी की स्थिति, विभागीय फाइलों की सही तरीके से रखरखाव, और जनता से जुड़ी शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर गहनता से ध्यान दिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, डीसीआरबी, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस कार्यालय,एकत्रित जन सुनवाई सेल, पासपोर्ट कार्यालय, सीटीसी सेल एवं थाना साइबर अपराध का औचक निरीक्षण किया गया, जहां सभी प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद मिले । पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रकरणों के निर्धारित समय में निस्तारण हेतु संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिए गए ।
यह निरीक्षण पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुधारने और कार्यों की गति को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने अपने नेतृत्व में देवरिया जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया।

