पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.06.2025 को थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/2025 धारा 191(2),115(2),352,103(1),61(2),117(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त(25,000 रूपये का इनामिया) अमर यादव उर्फ राज पुत्र अवधेश यादव निवासी ग्राम बरवा उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोनूघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि जनपद देवरिया के थाना खुखुन्दू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरवा उपाध्याय में दिनांक 06.02.2025 को तेज गति से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद, मारपीट में एक व्यक्ति दिनेश गुप्ता की मृत्यु हो जाने और तारकेश्वर गुप्ता के घायल हो जाने के सम्बन्ध में मृतक के भाई उमेश गुप्ता पुत्र हरिबेलाश गुप्ता निवासी बरवा उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 19/25 धारा 191(2),115(2),352,103(1) बीएनएस का अभियोग बनाम रामगणेश पुत्र शिवबचन यादव निवासी बरवा उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया सहित 05 नामजद व कुछ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना दौरान जुर्म धारा 61(2),117(2) बीएनएस का अपराध होना पाये जाने के कारण जुर्म धारा 61(2),117(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्तगण (1) अनिल यादव पुत्र दीपनरायन यादव निवासी पोखरभिण्डा लाला थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया (2) अमर यादव पुत्र अवधेश यादव (3) बृजेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव (4) दीपक पुत्र हरेन्द्र यादव (5) अमर नाथ पाण्डेय पुत्र वासुकीनाथ पाण्डेय निवासीगण बरवाँ उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया का घटना में शामिल होने के कारण नाम प्रकाश में आया है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र रामगणेश यादव निवासी ग्रामबरवा उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को मा० न्यायालय पेशी ले जाते समय पुलिस टीम से पिस्टल छीन कर पुलिस टीम पर फायर करना जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त मुकेश यादव उपरोक्त के पैर में गोली लगी जिसके सम्बन्ध में थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया पर मु0अ0सं0 20/2025 धारा 309 (4), 317(2),132,109(2), 262 बीएनएस व 7/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य अभियुक्त 1. रामगणेश यादव पुत्र शिवबचन यादव 2. मनीष यादव पुत्र रामगणेश यादव 3. विनय यादव पुत्र रामगणेश यादव 4. विशाल यादव पुत्र रामगणेश यादव 5. अनिल यादव पुत्र दीपनरायन यादव निवासी पोखरभिण्डा लाला थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण (1) अमर नाथ पाण्डेय पुत्र वासुकीनाथ पाण्डेय (2) दीपक यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासीगण बरवाँ उपाध्याय थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया द्वारा मा० न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया, तथा दिनांक 08.06.2025 को पच्चीस हजार का इनामिया अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी बरवाँ उपाध्याय को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया। जो जिला कारागार देवरिया निरूद्ध है।

इस प्रकार उक्त अभियोग से संबंधित सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार देवरिया में निरुद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *