पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अरविन्द कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.06.2025 को थाना कोतवाली जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-602/2025 धारा 262 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त (25,000 रूपये का इनामिया) शिवा बांसफोड़ पुत्र राजेन्द्र बांसफोड़ निवासी वार्ड नं0- 21 गांधीनगर थाना हाटा जनपद कुशीनगर को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि जनपद देवरिया के थाना महुआडीह में पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2025 अंतर्गत धारा 64/84/137(2) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में निरूद्ध अभियुक्त शिवा बासफोड पुत्र राजेन्द्र बासफोड साकिन कस्बा हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर को दिनांक 05.06.2025 को जिला कारागार देवरिया से मा0 न्यायालय पॉक्सो(1), जनपद देवरिया के समक्ष सैंपलिंग हेतु पेश किया गया था। बाद पेशी लॉकप पर लाते समय उक्त अभियुक्त शिवा बासफोड पुत्र राजेन्द्र बासफोड न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जिसके संबंध में थाना कोतवाली देवरिया में मु.अ.सं. 602/2025 धारा 262 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12/13.06.2025 को रात्रि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा मय फोर्स पुरवा तिराहे से महुआडीह रोड पर ग्राम परसिया मल्ल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रूकने के लिए आवाज दिया गया किन्तु वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस द्वारा बार-बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद वह व्यक्ति नही रूका बल्कि पुलिस टीम द्वारा पीछा किये जाने पर अपने पास लिये हुए असलहे से जान से मारने की नीयत से लक्ष्य कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा स्वयं को बचाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के कमर के नीचे निशाना लेकर फायर किया गया जिससे उसके बायें पैर के घुटने के ऊपर गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। पूछने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम शिवा बांसफोड़ पुत्र राजेन्द्र बांसफोड़ उ0त0 20 वर्ष सा0 वार्ड नं0- 21 गांधीनगर थाना हाटा जनपद कुशीनगर बताया गया। घायल अवस्था में उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. शिवा बांसफोड़ पुत्र राजेन्द्र बांसफोड़ उ.त. 20 वर्ष सा0 वार्ड नं. 21, गांधीनगर, थाना हाटा जनपद कुशीनगर (25000 रूपये का इनाम घोषित अपराधी) ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *