अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर जनपद में 12 जून से 17 जून तक बाल श्रम के उन्मूलन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि बाल श्रम कराना एक दंडनीय अपराध है और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि श्रम विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग, विकास विभाग, शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि बाल श्रम के विरुद्ध एकजुट प्रयास किया जा सके।
उक्त निर्देशों के क्रम में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय देवरिया के तत्वावधान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री शशि सिंह द्वारा जनपद में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समस्त वार्डों और मोहल्लों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान आमजन को बाल श्रम की विधिक और सामाजिक बुराइयों से अवगत कराने हेतु पंपलेट वितरित किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *