गोपालगंज। जिला कृषि विभाग के मुख्य गेट पर आत्मा योजना में संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय वृद्धि, सेवा का नियमितीकरण, कार्य अनुभव की मान्यता, जिम्मेदारियों में स्पष्टता और समानता, साथ ही उपस्थिति एवं अनुशासन संबंधी मुद्दे शामिल हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से किसानों तक योजनाएं पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन कम मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है और सैलरी बढ़ाने के बजाय घटा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और एक-दो सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
