गोपालगंज।।फुलवरिया थाना क्षेत्र में पुलिस में कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार किया है जिस पर पांच शराब तस्करी के मामले पहले से दर्ज है और यह भारी मात्रा में शराब की सप्लाई इस क्षेत्र में किया करता था ।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस शराब माफिया राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।यह इसी थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र है।पुलिस ने इसको मजिरवा से गिरफ्तार किया है । तथा पुलिस अब इस आरोपी पर पहले से दर्ज सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई करेगी। इसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *