गोपालगंज :- जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 29 नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्रों की शुरुआत की। इन उप केंद्रों का उद्घाटन डीपीएम धीरज कुमार की मौजूदगी में किया गया।

जानकारी के अनुसार, थावे प्रखंड के तीन पंचायतों सहित जिले के 13 अन्य प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में नए स्वास्थ्य उप केंद्र खोले गए हैं। इनमें कुचायकोट, सदर, उचकागांव, पंचदेवरी, कटेया, विजयीपुर, मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इन नए उप केंद्रों से ग्रामीणों को अब प्राथमिक उपचार, नियमित जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने इसे सरकार की एक सराहनीय पहल बताते हुए संतोष और खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *