गोपालगंज :- माधोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सिवान जिले के जीबीनगर तरवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी संजू कुमार, सिकंदर मांझी एवं राजू अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, माधोपुर थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में उरी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर पूछताछ की गई। जांच में वाहन चोरी का निकला। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपितों को धर दबोचा।

गिरफ्तार युवकों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *