गोपालगंज। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार (21 सितंबर 2025) को जनपदीय पुलिस ने वृहत स्तर पर श्रमदान अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कार्यालय, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत परिसर की सफाई, वाहनों को क्रमवार लगाना, अभिलेखों और संसाधनों को सुव्यवस्थित करना शामिल रहा। वहीं पेड़-पौधों की सफाई, सूखे पत्तों को हटाना, पौधों की छंटाई और खर-पतवार की निराई कर परिसर को आकर्षक और सुसज्जित रूप दिया गया।
इसके अलावा कार्यालय के फर्नीचर और उपकरणों की भी साफ-सफाई कर उनका रखरखाव दुरुस्त किया गया।
पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।
