आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी मेडिकल कॉलेज, देवरिया में आज टीबी मरीज गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में टीबी रोग उन्मूलन (DTU) कार्यक्रम के तहत अन्य ट्रस्ट की ओर से 6 महीने के लिए 25 मरीजों को गोद लिया गया।

कार्यक्रम में अन्या ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) राजेश कुमार, DPC-TB देवेंद्र प्रताप सिंह, एचआईवी/टीबी कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, एसटीएस मांधाता सिंह, एसटीएलएस सुनील कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
साथ ही रेडियो रंग 89.6 एफएम से हेमा और आरुषि भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं।

इन सभी ने मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और समय-समय पर सहयोग करने का संकल्प लिया।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से ही टीबी मुक्त भारत अभियान सफल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *