गोपालगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा (भा. प्र. से.) ने 2 सितंबर 2025 को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस गोपालगंज का त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी डिस्प्ले व कैमरों की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना लॉगबुक में प्रविष्टि के कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश न करे।

इसके साथ ही उन्होंने पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, मोहम्मद सलाउद्दीन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *