गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर पुरदिल गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक बंदर ने महिला की गोद से 20 दिन के नवजात को छीनकर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मां रंजू देवी (पति – व्यास गुप्ता) ने हिम्मत और बहादुरी दिखाते हुए बंदर से मुकाबला किया और अपने बच्चे को बचा लिया। बंदर के पंजों से नवजात घायल हो गया, उसके चेहरे पर गहरे घाव आए।

परिजन बच्चे को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। कई घंटों की मेहनत के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचाई। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल नवजात की हालत खतरे से बाहर है।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *