गोपालगंज: गोपालपुर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ पर रविवार अहले सुबह एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि हल्का कोहरा और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि समय रहते आवागमन सुचारू कर दिया गया।
