सिधवलिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव के समीप सोमवार को ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान रेनू देवी, मंजू देवी और निखिल कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया है। वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
