होली पर्व को लेकर मांझागढ़ बाजार में मंगलवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किराना, कपड़ा, फल और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। लोग त्योहार की खरीदारी में जुटे रहे, जिससे बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई।
भीड़ के मद्देनजर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी।
#Gopalganj #Majhagarh #HoliShopping #MarketRush #PolicePatrolling #BiharNews
मांझागढ़: होली पर भी नहीं मिला मानदेय, वैक्सीन कोरियरों में नाराजगी
मांझागढ़ प्रखंड में कार्यरत वैक्सीन कोरियर कर्मियों को होली के अवसर पर भी पिछले पांच माह का बकाया मानदेय नहीं मिल सका है। अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का भुगतान लंबित होने से कर्मियों में निराशा है।
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कार्यरत करीब आधा दर्जन कोरियर कर्मियों को उम्मीद थी कि त्योहार से पहले भुगतान हो जाएगा, लेकिन अब तक राशि जारी नहीं हुई। कर्मियों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उनकी होली फीकी पड़ गई है।
