गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया पहाड़ गांव के समीप रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के ही सलेमपुर मठिया गांव निवासी हरि महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि नीतीश कुमार रविवार की रात बाइक से बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।