गोपालगंज। बिहार विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति के सभापति के रूप में कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को मनोनीत किया गया है।
समिति में कुल 13 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें विभिन्न दलों के विधायक सदस्य के रूप में नामित हैं। समिति का कार्य विधानसभा में उठने वाले प्रश्नों और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों से जुड़े मामलों की समीक्षा और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है।
सभापति बनाए जाने के बाद अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
