गोपालगंज। जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र के कोईनी मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट और सशक्त बनाना था ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। नेताओं ने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाकर समर्थन हासिल किया जाएगा।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *