गोपालगंज। जिले के थावे थाना क्षेत्र के हरखुआ कविलासपुर स्थित नहर में देर रात एक 30 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला का कपड़ा और चप्पल बरामद किया। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है।

लापता महिला की पहचान मीरअलीपुर निवासी गुड्डू मियां की पत्नी रानी खातून (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर वह देर रात घर से निकली और सुबह कपड़ा व चप्पल नहर के पास मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। नगर थानाध्यक्ष परवीन प्रभाकर ने बताया कि महिला के कपड़े नहर के पास मिले हैं और आशंका है कि उसने छलांग लगाई है। SDRF लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *