गोपालगंज में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा सियासी मोड़ देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और साफ कहा कि अगर विपक्ष को मजबूत करना है तो उन्हें महागठबंधन में शामिल करना होगा।

पार्टी के प्रदेश सचिव अनस सलाम ने चेतावनी दी कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम को जगह नहीं मिली, तो पार्टी मजबूरी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हम अल्पसंख्यकों की असली आवाज़ हैं, हमें भाजपा की ‘बी-टीम’ कहना गलत है।”

इस बीच, राहुल गांधी ने मुस्कुराकर प्रदर्शनकारियों को हाथ हिलाकर जवाब दिया। इसे राजनीतिक हलकों में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है कि चुनाव से पहले एआईएमआईएम को महागठबंधन में जगह मिल सकती है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष फरहान शेख, महासचिव शहाबुद्दीन, मंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोपालगंज की यह हलचल साफ करती है कि आने वाले चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में सीटों के समीकरण और गठबंधन की रणनीति में बड़ा बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *