गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने हथुआ स्थित राज पेट्रोलियम पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

सम्मेलन में एनडीए के सभी बड़े नेता, विभिन्न पार्टियों के जिला अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं और जनहित में लिए गए फैसलों को गिनाया, साथ ही राजद-कांग्रेस के ‘जंगलराज’ की भी याद दिलाई।

पूर्व जीप अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहते हैं और समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने अपील की कि इस बार पप्पू पांडे को पूरे बिहार में सबसे अधिक मतों से जिताया जाए।

अपने संबोधन में विधायक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए हैं और वे खुद को कभी विधायक नहीं बल्कि जनसेवक मानते हैं। उन्होंने विरोधियों को निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

उन्होंने आगामी 7 सितम्बर को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *