कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज नौतन विधानसभा क्षेत्र में ज़ोरदार स्वागत हुआ। नमन नौतन पदयात्रा के सूत्रधार व भावी विधायक प्रत्याशी रवि भूषण ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
सभा को संबोधित करते हुए तबरेज ने कहा कि “देश में लोकतंत्र खतरे में है, वोट चोरी जैसी घटनाएं जनता के अधिकारों का खुला अपमान हैं। संविधान और वोट की ताकत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
तिरंगाही सभा स्थल पर हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही, जिनमें युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे। राहुल गांधी के समर्थन में “राहुल गांधी ज़िंदाबाद” और “वोट की चोरी नहीं सहेंगे” जैसे नारे गूंजते रहे।
रवि भूषण ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज़ हैं और वे हर उस नागरिक के साथ खड़े हैं, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता का सच्चा प्रतिनिधित्व बताया। यह दौरा न केवल वोट चोरी के खिलाफ एक सशक्त संदेश बना, बल्कि कांग्रेस पार्टी को नौतन विधानसभा में नई मजबूती भी प्रदान की।
मौके पर सतीश सिंह, नारद पांडे, विजय यादव और राजू सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
