देवरिया। ग्रोथ वेल फाउंडेशन गोरखपुर के सहयोग से देवरिया जिला क्षय रोग (टीबी) विभाग में 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। फाउंडेशन की ओर से इन मरीजों को इलाज के दौरान पोषण पोटली प्रदान की जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

इस कार्यक्रम में ग्रोथ वेल फाउंडेशन की इस पहल के अंतर्गत सुरेन्द्र सिंह भाटिया के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहायता दी जा रही है।ग्रोथ वेल फाउंडेशन से सत्येन्द्र मिश्रा मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में रेडियो रंग 89.6 एफएम से डायरेक्टर सुमंत कुमार एवं हेमा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान टीबी विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) राजेश कुमार, टीबी एवं एचआईवी कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, एसटीएस मंधाता सिंह, एसटीएलएस सुनील कुमार सिंह तथा डिप्टी डीटीओ संजय जी मौजूद रहे।

डीटीओ राजेश कुमार ने टीबी रोग के लक्षण, समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और पूर्ण इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और सरकार द्वारा मरीजों को इलाज के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रोथ वेल फाउंडेशन और रेडियो रंग 89.6 एफएम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पोषण और जागरूकता से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिलती है।