देवरिया में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण को लेकर अहम सूचना सामने आई है। सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल–2025 पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड किए जाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि माननीय उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 के क्रम में यह अवधि पुनः छह माह के लिए विस्तारित की गई है। आदेश के अनुपालन में उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल–2025 पर वक्फ संपत्तियों का विवरण संबंधित मुतवल्लियों द्वारा अपलोड करने के लिए 15 फरवरी 2026 तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

इस क्रम में जनपद में स्थित समस्त वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से अपील की गई है कि जिन वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण प्रथम चरण में अवशेष रह गया है, वे 15 फरवरी 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण एवं विवरण अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण करा लें।