अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनंद कुमार पाण्डेय द्वारा थाना रामपुर कारखाना एवं महुआडीह पर नियुक्त समस्त विवेचकगण का बुधवार को ओआर (अर्दली रूम) किया गया। इस दौरान थानों में लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक विवेचक से लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विवेचनाएं पारदर्शिता के साथ की जाएं तथा साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर ही निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एएसपी उत्तरी ने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने में सहायक होगा। इससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा। उन्होंने विवेचकों को चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
