देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शनिवार सुबह 5 से 8 बजे तक पूरे जनपद में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारियों ने आमजन से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की। पुलिस ने विशेष रूप से चोरी की गाड़ियों, अवैध हथियारों, शराब-नशीले पदार्थ, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग ड्राइविंग और महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर कार्रवाई की।
जनपद के 25 स्थानों पर 361 व्यक्तियों और 227 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 7 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
पुलिस की इस पहल को लेकर लोगों ने संतोष जताते हुए मित्र पुलिसिंग की सराहना की।
