देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शनिवार को जनपद भर में बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।

सभी थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों की सघन जांच की। इस दौरान सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और आसपास की गतिविधियों की गहन निगरानी की गई।

थाना सुरौली में उपनिरीक्षक ज्ञानसिंह पटेल ने पुलिस बल के साथ कई बैंकों और एटीएम के आसपास जांच कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *