देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शनिवार को यातायात पुलिस ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया और ओवरलोड सवारी वाहनों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 56 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 02 वाहन सीज किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी और जागरूकता संदेश भी दिया गया।
