देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 31 अगस्त को जनपदीय पुलिस द्वारा कार्यालयों, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में वृहत स्तर पर श्रमदान किया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई, वाहनों को क्रमवार खड़ा करना, अभिलेखों और संसाधनों को सुव्यवस्थित करना शामिल रहा।
पुलिसकर्मियों ने पेड़-पौधों की छंटाई, सूखे पत्तों की सफाई और खर-पतवार की निराई कर परिसर को और अधिक सुसज्जित बनाया। साथ ही कार्यालय के फर्नीचर व उपकरणों की धुलाई कर रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
