देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा 17 जनवरी 2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चांदपार अंग्रेजी शराब दुकान के पास से बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से 16 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस, 05 पेटी आफ्टर डार्क ब्लू तथा 05 पेटी माउंटेन ब्रांड की कुल 1248 शीशी/पाउच (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 224 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजन कुमार पुत्र रामचन्द्र राय, निवासी चोरमा, थाना पकड़ी दयाल, जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है।

थाना भटनी पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-12/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।