देवरिया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

24 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्रीमती विनी सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ पीएमसी कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया की छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी। इनमें डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 और एंबुलेंस सेवा-108 शामिल रहे।

इसी क्रम में थाना मईल की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी अनीता सिंह, थाना लार की टीम के उपनिरीक्षक राममूरत राम, मुख्य आरक्षी चंद्रमोलेश्वर, महिला आरक्षी वर्षा शर्मा और गीता पासवान, तथा थाना बरहज की टीम के उपनिरीक्षक अंकित यादव और महिला आरक्षी पूनम यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में कस्बों और बाजारों में महिलाओं व बालिकाओं को इन हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जागरूक किया।

इसके अलावा, सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर जाकर टेम्पलेट वितरित किए और हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी, ताकि महिलाएं व बालिकाएं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद प्राप्त कर सकें।

यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं से जुड़ाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *