देवरिया। आज दिनांक 17.02.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (दिनांक 14.03.2026) की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त बैंक प्रबंधकों एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गई।

बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डी.), श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा समस्त बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण वसूली मामलों का अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन कर, सुलह-समझौते के आधार पर उनका निस्तारण कराया जाए, ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि प्रत्येक बैंक अपने स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करे, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाए जाने वाले मामलों का प्रभावी रूप से चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पोस्टर, बैनर एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जाए।

इस बैठक में मुख्य रूप से यू0पी0 ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।