देवरिया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं की रोजगारिता बढ़ाने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

रोजगार मेला पूर्वाह्न 10 बजे से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, 319/1, प्रथम तल, कौशल चन्द्र टावर (रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर), सीसी रोड, देवरिया परिसर में संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे Ashok Leyland, Utkarsh Small Finance Bank, Om Infa Technology, Electro Green Solution तथा Hitachi Cash Management भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विभिन्न पदों हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभाग या चयन के उपरांत किसी भी प्रकार की धनराशि देय नहीं होगी। यदि कोई धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया को दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा।