देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपशिखा वर्मा ने थाना भाटपाररानी क्षेत्र के राजकीय बालिका विद्यालय टीकमपार पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में श्रीमती वर्मा ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर व निडर जीवन जीने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें।

इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 108, 1076 और 112 की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं, थानाध्यक्ष भाटपाररानी देवेन्द्र कुमार सिंह एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *