देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने थाना मईल क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल कृषक इंटर कॉलेज, लार रोड में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबर—1090, 181, 1076, 108 और 112 के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न के मामले में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाकर उनमें आत्मविश्वास जगाना है। वहीं क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने छात्रों से समाज में अपराध की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षण स्टाफ, प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *