मांझागढ़ प्रखंड के बरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मंदिर के समीप भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरौली के विधायक मंजीत सिंह द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

समारोह में पहुंचे लोगों का विधायक ने गुलाल लगाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक गायिका अनुपमा यादव ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। वहीं विधायक मंजीत सिंह ने भी मंच से होली गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि जिस तरह जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दिया है, उसी तरह वे बरौली क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में पहल की जा रही है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि हर त्योहार पर वे जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। समारोह में एमएलसी गप्पू शाही, जदयू नेता प्रमोद कुमार पटेल, संजीत चौबे, अशोक कुमार पटेल, अमरेंद्र बारी, ब्रज किशोर सिंह, सरपंच व्यास मुन्नी शाही, मुखिया गोरख साह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।