देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में मंगलवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के विभिन्न थानों में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के तहत जनता में विश्वास व सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, छोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर निपटाना और मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, चोरी के वाहनों, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग चालकों, महिलाओं-बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों, तेज आवाज के लाउडस्पीकर, अवैध हथियार व मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।
जनपद के 28 स्थानों पर की गई चेकिंग में 521 व्यक्तियों और 319 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों का ई-चालान भी किया गया। थानावार आंकड़ों के अनुसार, कोतवाली में 22 व्यक्तियों व 17 वाहन, रामपुर कारखाना में 40 व्यक्तियों व 22 वाहन, तरकुलवा में 24 व्यक्तियों व 8 वाहन, बघौचघाट में 25 व्यक्तियों व 12 वाहन, महुआडीह में 28 व्यक्तियों व 22 वाहन, रुद्रपुर में 25 व्यक्तियों व 14 वाहन, गौरीबाजार में 20 व्यक्तियों व 8 वाहन, मदनपुर में 20 व्यक्तियों व 12 वाहन, एकौना में 14 व्यक्तियों व 10 वाहन, सलेमपुर में 24 व्यक्तियों व 15 वाहन, लार में 17 व्यक्तियों व 12 वाहन, खुखुन्दू में 18 व्यक्तियों व 10 वाहन, बरियारपुर में 20 व्यक्तियों व 12 वाहन, भाटपाररानी में 20 व्यक्तियों व 15 वाहन, भटनी में 25 व्यक्तियों व 18 वाहन, बनकटा में 32 व्यक्तियों व 20 वाहन, खामपार में 20 व्यक्तियों व 14 वाहन, श्रीरामपुर में 22 व्यक्तियों व 10 वाहन, बरहज में 19 व्यक्तियों व 13 वाहन, मईल में 25 व्यक्तियों व 18 वाहन, भलुअनी में 36 व्यक्तियों व 15 वाहन और सुरौली में 25 व्यक्तियों व 11 वाहनों की जांच की गई।
जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया। देवरिया पुलिस ने ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
