देवरिया। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आईं। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों को रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच तक लंबा इंतजार करना पड़ा।

भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया

बिलिंग काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए दोपहर बाद तक लंबी कतार लगी रही। मरीजों की संख्या अधिक होने से करीब 30-40 लोग बिना एक्स-रे कराए ही लौट गए

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों और बिहार के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं।

सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। नौ बजे तक लंबी लाइन लग गई। पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर भी भीड़ बढ़ती गई। जानकारी के अनुसार, करीब ढाई हजार नए मरीजों ने पर्ची कटवाई, जबकि पंद्रह सौ से अधिक मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे थे।

मेडिसिन विभाग के तीनों कक्षों के बाहर मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *