सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपार गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अहमद अली पुत्र से रावजी ने आरोप लगाया कि गांव के मोड़ से कुछ दूरी पर बिहार के एक व्यक्ति ने फर्जी कार्यालय खोल रखा है, जहां बेरोजगार युवकों से ठगी की जा रही है।
अहमद अली के मुताबिक, 12 अगस्त को औरंगाबाद मोड़ के पास इंटरव्यू लिया गया और फिर निजामाबाद स्थित कार्यालय पर बुलाकर उनसे 15 हजार रुपये नगद और पासपोर्ट जमा करा लिया गया। बाद में जब जालसाजी का शक हुआ और उन्होंने विरोध किया तो उनका पासपोर्ट नवलपुर चौराहे पर किसी अन्य के हाथों भिजवा दिया गया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए।
इस संबंध में कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने लार थाना क्षेत्र के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।
