मांझागढ़/गोपालगंज। सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व अभियान के तहत मांझा अंचल क्षेत्र में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मांझा पूर्वी पंचायत और मांझा पश्चिमी पंचायत के जमाबंदी धारकों को जमाबंदी पंजी उपलब्ध कराया गया।

इस अभियान में राजस्व कर्मचारी शशि भूषण सिंह, कृषि सलाहकार सुरेश राम, सुनील सिंह, अमीन कंचन कुमारी, विकास मित्र संदेशी कुमारी और अर्जुन राम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने जमाबंदी धारकों को यह भी बताया कि यदि जमाबंदी में सुधार या अलग कराने की आवश्यकता हो तो आवेदन देकर इसे संभव कराया जा सकता है।

इस कार्य में सहयोग के लिए आंगनबाड़ी सेविका नीलम देवी, रंजना देवी, अनिता देवी, प्रतिभा देवी, पुष्पा देवी, माला देवी, फूल कुमारी देवी और सुगंधि देवी सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं।

अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम की जांच की। उन्होंने अपने हाथों कई जमाबंदी धारकों को जमाबंदी पंजी सुपुर्द भी किया।

ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि राजस्व अभियान से आम लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है और उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *