रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव के एक युवक का शव शनिवार की सुबह खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान रामसनेही (27 वर्ष), पुत्र हीरालाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रामसनेही शुक्रवार की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह कहीं जा रहा है। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर सफलता नहीं मिली। रातभर खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने डुमरी-बभनौली मार्ग पर एक ईंट भट्ठे से लगभग 200 मीटर दूर धान के खेत में युवक का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में शोक और दहशत का माहौल फैल गया।

इस मामले में इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *