देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस ने 23 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर जाफराबाद मोड़, करिहवा पुल के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णा दूबे पुत्र प्रमोद दूबे निवासी एकला मिश्रौलिया, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई। तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर और 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-327/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *