देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री राम मिलन सिंह के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने समाज से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और विधिक सहायता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, वन स्टॉप सेंटर पर साफ-सफाई, सुरक्षा और आमजनमानस को विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर प्रबंधक नीतु भारती को निर्देश दिया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामलों को चिन्हित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में अधिक से अधिक संख्या में संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
