विजयीपुर/गोपालगंज, 30 अगस्त 2025। विजयीपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बंटी-बबली ब्रांड की 36 पाउच (22.2 लीटर) देसी शराब और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें से एक चोरी की पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिकेश मांझी (पिता मंगरू मांझी) और प्रंजीत मांझी (पिता छरकन मांझी) के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तस्करी और चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *