मांझागढ़/गोपालगंज। राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व कर्मी मांझा पूर्वी पंचायत के सेखटोली गांव पहुंचे। यहां जमाबंदी धारकों की पहचान कर जमाबंदी पर्ची का वितरण किया गया।

कर्मियों ने बताया कि यदि जमाबंदी में त्रुटि हो तो आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है। साथ ही आपसी बंटवारे के आधार पर वंशावली और खतियान की प्रति जमा कर अलग जमाबंदी भी कराई जा सकती है।

यदि जमाबंदी धारक की मृत्यु हो चुकी है, तो वंशावली के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *