देवरिया। अध्यक्ष नीलामी समिति, जजी देवरिया श्रीमती छाया नैन ने जानकारी दी है कि जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर श्री पशुपतिनाथ गुदद्दर बाबा मठ, बरडीहा दल के अंतर्गत आने वाली कृषि योग्य भूमि के खरीफ और रबी (दो फसली) उपयोग हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उपलब्ध भूमि का विवरण इस प्रकार है:

  • मौजा बरडीहा दल – 21.138 हेक्टेयर

  • मौजा अहिरौली – 2.302 हेक्टेयर

  • मौजा डम्बरपुर – 3.533 हेक्टेयर

चयन प्रक्रिया की तिथि व समय:

  • तारीख: 11 अप्रैल 2025

  • समय: अपराह्न 01:00 बजे

  • स्थान: दीवानी न्यायालय परिसर, दस कक्षीय न्यायालय भवन का केन्द्रीय सभागार कक्ष

नोट: इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रस्ताव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *