देवरिया। जिले में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए गठित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने की।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक (29 नवंबर 2024) की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा से हुई। इसके बाद सीडीओ ने कई बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए:

प्रमुख बिंदु:

  • भूसा दान और क्रय की स्थिति

  • गर्मी से गोवंश को राहत देने के लिए किए गए प्रबंध

  • साईलेज की मांग व आपूर्ति

  • एसएफसी पूलिंग अंतर्गत धनराशि का व्यय और शेष बजट

  • भुगतान की प्रगति

सीडीओ के निर्देश:

  • खंड विकास अधिकारी हर माह दो गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें और रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।

  • पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण कर उपचार संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज करें।

  • सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त शेड, भूसा घर, संतुलित आहार, चारागाह भूमि पर नेपियर/ज्वार की बुवाई, रिकॉर्ड हेतु अलमारी/बॉक्स, सिक रूम, जडेप पिट, बिजली की सुविधा जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

  • अपर पुलिस अधीक्षक

  • अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

  • अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत

  • मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

  • नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद देवरिया, गौरा, बरहज के अधिशासी अधिकारी

  • सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता

  • प्रभागीय वनाधिकारी

  • जिला पंचायत राज अधिकारी

  • जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी

  • समस्त खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *